Paper Leak: गोवा विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्र लीक के आरोपों पर सहायक प्राध्यापक निलंबित, जांच शुरू
Press Trust of India | March 17, 2025 | 04:00 PM IST | 2 mins read
गोवा विश्वविद्यालय के कुलपति ने जांच लंबित रहने तक सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रणव पी नाइक को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।
पणजी: गोवा विश्वविद्यालय में एक छात्रा के लिए स्नातकोत्तर के भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक कराने के आरोप में सोमवार (17 मार्च) को संस्थान के एक सहायक प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गोवा विश्वविद्यालय के कुलपति हरिलाल बी. मेनन ने जांच लंबित रहने तक ‘स्कूल ऑफ फिजिकल एंड एप्लाइड साइंसेज’ के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रणव पी नाइक को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।
Goa Paper Leak: प्रोफेसर पर दो शिकायतें दर्ज की गईं
अधिकारी ने बताया कि डॉ. नाइक पर एक छात्रा को प्रश्नपत्र बताने का आरोप है। कुलपति मेनन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पहले ही तथ्य-खोज समिति गठित कर दी है, जो 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए दो शिकायतें दर्ज की गईं है। पहली शिकायत कार्यकर्ता काशीनाथ शेट्टी और अन्य नागरिकों ने दर्ज कराई, जबकि दूसरी शिकायत कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई ने अगसैम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
विश्वविद्यालय परिसर अगसैम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सहायक प्रोफेसर ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को अधिक अंक दिलाने में मदद करने के लिए प्रश्नपत्र चुराए।
Paper Leak: कुलपति के कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन
इससे अन्य छात्रों के साथ धोखा हुआ। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इसमें गोवा विश्वविद्यालय के अधिकारी भी शामिल हैं। एनएसयूआई नेता नौशाद चौधरी ने कहा कि प्रश्नपत्र चोरी से परीक्षा देने वाले कई छात्रों के साथ अन्याय हुआ है।
यह मुद्दा तब और तूल पकड़ गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार (17 मार्च) को कुलपति के कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया।
एबीवीपी के एक नेता ने कहा, "प्रश्नपत्र दोबारा तैयार किया जाना चाहिए था और सहायक प्रोफेसर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए थी। यह परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के साथ अन्याय है।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र