AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूजी प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से शुरू; पात्रता, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 16, 2025 | 09:23 AM IST | 2 mins read
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) स्कोर के माध्यम से इलाहाबाद विवि में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) की ओर से आज यानी 16 जुलाई से स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार समर्थ पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in के माध्यम से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों में वैध कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) स्कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। एयू यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 की अंतिम तिथि 26 जुलाई तय की गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण 2025 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।
Allahabad University Registration 2025: आवश्यक दस्तावेज
एयू यूजी एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड
- सीयूईटी यूजी 2025 स्कोर कार्ड
- कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं व 12वीं का सर्टिफिकेट
- अभ्यर्थी की पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आवेदक पोर्टल के माध्यम से पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस आवेदकों को चुने गए प्रत्येक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 300 रुपए तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी को 150 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।”
विश्वविद्यालय ने आगे कहा कि, “जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी प्रोफाइल अपडेट कर ली है और कार्यक्रम चयन के बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर दिया है, केवल उन पर ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय काउंसलिंग 2025 के लिए विचार किया जाएगा।”
Allahabad University Admissions 2025: पंजीकरण कैसे करें?
एयू प्रवेश 2025 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- मेल पर प्राप्त ओटीपी और नंबर दर्ज करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
- एयू आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी