Allahabad University Recruitment 2024: इलाहाबाद में 347 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज ही करें आवेदन
Santosh Kumar | April 1, 2024 | 09:48 AM IST | 2 mins read
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी नॉन-टीचिंग भर्ती में सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। इसके तहत 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां हैं।
नई दिल्ली: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी द्वारा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन विंडो आज (1 अप्रैल) बंद कर दी जाएगी। ऐसे में 10वीं पास कर चुके योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। गैर-शिक्षण भर्ती के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट alldunivnt.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इलाहाबाद गैर-शिक्षण भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, एसईबीसी (ओबीसी) के लिए 1500 आवेदन शुल्क और 100 रुपये का सुविधा शुल्क मिलाकर कुल 1600 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी के लिए 700 रुपये आवेदन शुल्क और 100 रुपये सुविधा शुल्क कुल मिलाकर 800 रुपये और PwD (दिव्यांग) को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उन्हें सिर्फ 100 रुपये के सुविधा शुल्क का भुगतान करना होगा।
जिन लोगों ने पहले किसी पद के लिए आवेदन किया था और जहां कोई चयन नहीं हुआ है, उन्हें फीस के भुगतान और आवेदन संख्या सहित सभी विवरण देते हुए नया आवेदन जमा करना होगा। हालांकि उन्हें सुविधा शुल्क के रूप में 500 का भुगतान करना होगा।
AU Recruitment 2024: रिक्ति विवरण
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 के तहत विभिन्न पदों पर 347 रिक्तियां भरी जानी हैं। इसमें ग्रुप सी (एमटीएस, ऑफिस असिस्टेंट आदि) के 313 पद, ग्रुप बी के 16 पद, ग्रुप ए के 14 पद और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा रिक्ति विवरण आवेदक जारी अधिसूचना के माध्यम से जान सकते हैं।
Non Teaching Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी नॉन-टीचिंग भर्ती में सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। इसके तहत 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां हैं। साथ ही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पद के अनुसार आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता का विवरण विस्तार से अधिसूचना में देख सकते हैं।
Allahabad University Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इलाहाबाद विश्वविद्यालय गैर-शिक्षण भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट alldunivnt.samarth.edu.in पर जाएं।
- पोर्टल पर खुद Sign Up करके रजिस्टर करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- आवेदन पत्र भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी डिटेल को जांचे और सबमिट कर शुल्क जमा करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें लें।
अगली खबर
]CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी डेट कल, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल