Allahabad HC Recruitment 2026: इलाहाबाद एचसी में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,550 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad HC) ने विज्ञापन संख्या 01/Private Secretary Grade-I/2026 के तहत प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/allhcre और www.allahabadhighcourt.in पर जाकर 12 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इलाहाबाद एचसी प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया गया है। एएचसी प्राइवेट सेक्रेटरी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 3 से 4 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी।
Allahabad High Court Private Secretary Grade 1 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए:
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री हो।
- इंग्लिश शॉर्टहैंड की स्पीड 100 WPM और टाइपराइटिंग की स्पीड 40 WPM हो।
- डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर ऑपरेशंस का ज्ञान होना चाहिए।
आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2027 तक 21 से 35 वर्ष को बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इलाहाबाद एचसी प्राइवेट सेक्रेटरी आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1900 रुपये और ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी को 1700 रुपये देना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से इलाहाबाद एचसी में कुल 195 प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 के पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2 और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इलाहाबाद एचसी प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
Allahabad High Court Private Secretary Grade 1 Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एएचसी प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट आवेदन लिंक exams.nta.nic.in/allhcre/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार