Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल रिजल्ट कब आएगा? फाइनल आंसर की जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, परिणाम लिंक
Santosh Kumar | May 11, 2025 | 04:31 PM IST | 2 mins read
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2025 का रिजल्ट जारी कर सकती है। सैनिक स्कूल 2025 प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। अब एनटीए किसी भी समय परीक्षा के नतीजे जारी कर सकती है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र एआईएसएसईई 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर चेक कर सकेंगे।
एनटीए ने सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 2025 5 मई को जारी की। उम्मीदवारों को 7 मई तक आंसर की पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। आपत्तियों की समीक्षा के अब एनटीए जल्द ही सैनिक स्कूल फाइनल आंसर की 2025 जारी करेगी।
Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल रिजल्ट कब आएगा?
सैनिक स्कूल फाइनल आंसर की 2025 के आधार पर परीक्षा परिणाम मई 2025 के अंतिम सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। एआईएसएसईई 2025 परीक्षा कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाती है।
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी।
एआईएसएसईई 2025 रिजल्ट घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें ई-काउंसलिंग और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगी।
Sainik School Result Date 2025: सैनिक स्कूल रिजल्ट डेट
एनटीए ने एआईएसएसईई परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। एनटीए ने सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 के लिए कोई आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है।
एनटीए के अनुसार आपत्तियों के बाद जारी की गई फाइनल आंसर की को ही सही माना जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद आंसर की को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं सुनी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
अगर किसी अभ्यर्थी को परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकता है। साथ ही aissee@nta.ac.in पर ईमेल करके भी अपनी रिक्वेस्ट भेज सकता है।
अगली खबर
]UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका, एप्लीकेशन करेक्शन 14 मई से
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूजीसी नेट 2025 आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2025 रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार