AISSEE Answer Key 2026: सैनिक स्कूल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि कल, प्रक्रिया और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | February 13, 2026 | 10:29 AM IST | 2 mins read
एआईएसएसईई आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society के माध्यम से 14 फरवरी तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
एआईएसएसईई आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क का भुगतान करना होगा। सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 11 फरवरी को जारी की गई और आपत्ति विंडो भी इसी दिन सक्रिय हुई।
चैलेंज के बाद जारी फाइनल की गई आंसर की अंतिम होगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद आंसर की के बारे में कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी।
परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट किया कि प्रोसेसिंग शुल्क की प्राप्ति के बिना एआईएसएसईई 2026 उत्तर कुंजी के विरुद्ध कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल 2026 प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की गई थी।
नोटिस के अनुसार, “ओएमआर आंसर शीट को देखने के बाद अपने दर्ज उत्तरों पर कोई आपत्ति/प्रतिवेदन करना चाहते हैं, तो वे केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक चुनौती दी गई दर्ज प्रतिक्रिया के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। दर्ज उत्तरों को चुनौती देने की अंतिम तिथि 14.02.2026 है।”
एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए सवालों की जांच विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
AISSEE Provisional Answer Key 2026: आपत्तियां कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सैनिक स्कूल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/answer-key-challenge-for-aissee-2026 पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘आंसर की चैलेंज फॉर एआईएसएसईई 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें।
- ‘Save Your Claims’ पर क्लिक करें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’