Trusted Source Image

Bihar Board Matric Exam 2026: बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, जूता-माेजा पहनने पर प्रतिबंध

Santosh Kumar | February 11, 2026 | 03:02 PM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी कैंडिडेट भीड़ से बचने और समय पर पहुंचने के लिए तय समय से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर में एंटर करें।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 2026 में होने वाली क्लास 10 (मैट्रिक) की परीक्षाओं के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कई नियम लागू किए हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र पर जूते और मोजे पहनने पर पूरी तरह से रोक शामिल है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सिर्फ चप्पल पहनकर आना होगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 2026 राज्य के सभी जिलों में तय एग्जाम सेंटर पर होगा। पहली शिफ्ट के कैंडिडेट्स को एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 9 बजे तक ही एग्जाम हॉल में एंट्री करने की इजाजत होगी।

इसके अलावा, बिहार बोर्ड क्लास 10 की दूसरी शिफ्ट के कैंडिडेट्स को एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी दोपहर 1:30 बजे तक ही एग्जाम हॉल में एंट्री करने की इजाजत होगी। देर से आने वालों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

Bihar Board Matric Exam 2026: एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर में एंटर करें

बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी कैंडिडेट भीड़ से बचने और समय पर पहुंचने के लिए तय समय से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर में एंटर करें। एग्जाम सेंटर का मेन गेट एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा।

इस परीक्षा में पहली शिफ्ट के लिए तय समय सुबह 9:30 बजे से 1 घंटा पहले यानी सुबह 8:30 बजे से परीक्षा केंद्र में एंट्री शुरू हो जाएगी और परीक्षा केंद्र का मेन गेट सुबह 9:30 बजे से आधा घंटा पहले सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाएगा।

Also readBihar Board Matric Exam Center 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 7 जिलों में बदले गए केंद्र, सूची जांचें

इसी तरह, दूसरी शिफ्ट में एग्जाम सेंटर में एंट्री दोपहर 1 बजे से शुरू होगी, यानी 2 बजे से 1 घंटा पहले और एग्जाम सेंटर का मेन गेट दोपहर 2 बजे से आधा घंटा पहले दोपहर 1:30 बजे पर बंद कर दिया जाएगा।

कैंडिडेट्स को जूते या मोजे पहनकर एग्जाम हॉल में घुसने की पूरी तरह मनाही है। इसलिए, कैंडिडेट्स जूते और मोज़े की जगह चप्पल पहनकर एग्जाम सेंटर में घुसेंगे। बिहार बोर्ड ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर गाइडलाइंस जारी की हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications