AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जिक्यूटिव के 490 पदों पर आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 2, 2024 | 03:02 PM IST | 2 mins read
एएआई कनिष्ठ कार्यपालक भर्ती 2024 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से जूनियर एग्जिक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 2 अप्रैल 2024 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2024 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष व एससी/ एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास गेट 2024 स्कोर होना अनिवार्य है। पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। कैंडिडेट के पास एमसीए या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 140,000 रुपये (ई-1) वेतन दिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 490 पद भरे जाएंगे, जिनमें से जूनियर एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 278 पद, जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) के 106 पद, जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल) के 90 पद भरे जाएंगे। वहीं, जूनियर एग्जिक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी) के 13 और जूनियर एग्जिक्यूटिव (आर्किटेक्चर) के 3 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
Airports Authority of India Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एएआई कनिष्ठ कार्यपालक भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
- फिर करियर टैब में भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- मांंगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी हेड टीचर के 40,247 पदों पर वैकेंसी, आवेदन का आखिरी मौका आज
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस रिक्ति के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस लेख में आगे साझा की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई