AIMA MAT Registration 2025: आइमा मैट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक, 21 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 9, 2025 | 06:40 PM IST | 1 min read
देश भर के 600 से अधिक प्रबंधन संस्थान मैट स्कोर के आधार पर छात्रों को एमबीए और पीजीडीएम प्रोग्राम में प्रवेश देते हैं।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) दिसंबर 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक मैट 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आइमा मैट 2025 सीबीटी के लिए पंजीकरण शुल्क 2,200 रुपये है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पेपर आधारित परीक्षा (पीबीटी) के लिए पंजीकरण कर लिया है, उन्हें मैट 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,600 रुपये का भुगतान करना होगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी विषय में स्नातक (UG) उत्तीर्ण उम्मीदवार मैट दिसंबर 2025 में शामिल हो सकते हैं। वहीं, ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं। आइमा मैट 2025 परीक्षा 21 दिसंबर को कराई जाएगी और आइमा मैट 2025 एडमिट कार्ड 18 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
Also read NIFTEE 2026: निफ्ट यूजी, पीजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण exams.nta.nic.in/niftee पर शुरू
मैट दिसंबर 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट भारत में MBA/ PGDM की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, देश भर के 600 से अधिक प्रबंधन संस्थान मैट स्कोर के आधार पर छात्रों को प्रवेश देते हैं। मैट परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आइमा मैट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIMA MAT Registration Last Date 2025: पंजीकरण कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आइमा मैट दिसंबर 2025 सीबीटी के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आइमा मैट की वेबसाइट https://mat.aima.in/ पर विजिट करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एग्जाम कल, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। सुचारू वेरिफिकेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम