AILET Admit Card 2027: आईलेट एडमिट कार्ड nationallawuniversitydelhi.in पर जारी, प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | November 25, 2026 | 10:37 AM IST | 1 min read
एआईएलईटी 2027 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2027 (AILET 2027) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर आईलेट एडमिट कार्ड 2027 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएलईटी 2027 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2027 का आयोजन 13 दिसंबर, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर आईलेट 2027 एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। AILET 2027 एडमिट कार्ड ऑनलाइन के अलावा अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
Also read PM YASASVI Scholarship 2026: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम क्या है? पात्रता मानदंड जानें
नोटिस में कहा गया कि, “ऐसे सभी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार जिन्हें स्क्राइब (लेखक) की आवश्यकता है, उन्हें आवश्यक विवरण अपडेट कर संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यह प्रक्रिया AILET पोर्टल पर यूजर अकाउंट के माध्यम से पूरी की जानी चाहिए। इसके लिए अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।”
सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 24 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से 6 दिसंबर, 2026 को दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। एग्जाम शुरू होने के 15 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
AILET 2027 Admit Card: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईलेट एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनएलयू दिल्ली की वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एआईएलईटी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र