AIIMS CRE Result 2025: एम्स सीआरई परीक्षा परिणाम aiimsexams.ac.in पर जारी; मेरिट सूची और रिजल्ट डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 16, 2025 | 12:44 PM IST | 2 mins read
एम्स सीआरई 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कैंडिडेट आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 (CRE 2025) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स ने सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी जारी की है।
एम्स सीआरई मेरिट लिस्ट 2025 में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी, प्राप्त अंक (400 में से), जेंडर और रैंक सहित अन्य जानकारी की जांच कर सकते हैं। एम्स सीआरई 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कैंडिडेट आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 का आयोजन 26 से 28 फरवरी, 2025 तक देश के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एम्स सीआरई एक प्रतियोगी परीक्षा है। एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा संस्थान के भीतर विभिन्न गैर-संकाय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली द्वारा सीआरई 2025 भर्ती के माध्यम से कुल 4,576 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट डायटीशियन, डायटीशियन, डेमोंस्ट्रेटर, असिस्टेंट (NS), असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिस असिस्टेंट (NS) और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए सहित अन्य पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “यह रिजल्ट प्रोविजनल है। मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे, जिसमें आवेदन किए गए पद के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार शामिल किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सीआरई नोटिस की जांच कर सकते हैं।
AIIMS CRE Result 2025 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एम्स सीआरई रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘CRE RESULT 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन पर क्लिक करें और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एम्स सीआरई रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र