AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 06:15 PM IST | 1 min read
एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 14 नवंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से एआईबीई 22 हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश जैसे विवरण सकते हैं।
बीसीआई द्वारा एआईबीई 22 परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में 29 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एआईबीई 22 कॉल लेटर के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिन प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कैंडिडेट्स को हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण वेरिफाई कर लेनी चाहिए। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार त्रुटि मिलती है, तो उन्हें तुरंत सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
एआईबीई 22 प्रश्नपत्र हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अखिल भारतीय बार परीक्षा पास करने वाले एलएलबी छात्रों को भारत की किसी भी अदालत में वकालत करने के लिए पात्र होते हैं। एआईबीई पास उम्मीदवारों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस’ (CoP) दिया जाता है।
AIBE 22 Hall Ticket 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईबीई 22 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीसीआई की वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- एआईबीई 22 एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RSSB Teaching Associate Exam 2026: जीके पेपर के लिए 445 उम्मीदवारों के वैध रोल नंबर संबंधी दिशानिर्देश जारी
17 नवंबर को होने वाले सामान्य अध्ययन के पेपर के लिए, बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है, उन्हें (रोल नंबर के आधार पर) किस एडमिट कार्ड का उपयोग करना चाहिए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी