AIBE XX 2025: एआईबीई 20 पंजीकरण की आज लास्ट डेट, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | October 28, 2025 | 07:42 AM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 20 के लिए परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 20 के लिए पंजीकरण करने का आज 28 अक्टूबर आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 20 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां सुधार सकते हैं। उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
AIBE 20 Eligibility Criteria 2025: पात्रता मानदंड
ऐसे अभ्यर्थी जो वर्तमान में 3 वर्षीय या 5-वर्षीय एलएलबी डिग्री कोर्स के अपने अंतिम सेमेस्टर में हैं और बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बीसीआई द्वारा अनुमोदित और बीसीआई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, वे एआईबीई के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं, बशर्ते कि उनके पास अर्हता प्राप्त करने के लिए पिछले सेमेस्टर से कोई बैकलॉग न हो।
एलएलबी स्नातक (3-वर्षीय या 5 वर्षीय कोर्स) जो बीसीआई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या बीसीआई द्वारा अनुमोदित और बीसीआई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन अभी तक अपनी डिग्री प्राप्त नहीं की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें वे स्नातक शामिल हैं जिन्होंने अपना कोर्स पूरा कर लिया है और डिग्री मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
AIBE 20: आवेदन करने की प्रक्रिया
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
2. होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
3. अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें और लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
4. एआईबीई 20 आवेदन पत्र भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
6. AIBE 20 आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।
AIBE 20 Registration 2025: जरूरी दस्तावेज
- एलएलबी डिग्री सर्टिफिकेट
- स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
- फोटो आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सिग्नेचर X
- जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो तो)
- PWD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)
- एलएलबी मार्कशीट
AIBE 20 Exam Date 2025: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एआईबीई 20 परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। बीसीआई प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 नवंबर को जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
AIBE 20 COP: बीसीआई से मिलेगा प्रैक्टिस सर्टिफिकेट
एआईबीई परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (CoP) जारी किया जाएगा। CoP की भौतिक प्रति आमतौर पर उस राज्य बार काउंसिल से प्राप्त की जाती है, जहां उम्मीदवार नामांकित है।
AIBE 20 Syllabus 2025: सिलेबस
| विषय / टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| संवैधानिक कानून | 10 |
| भारतीय दंड संहिता (I.P.C.) एवं नई भारतीय न्याय संहिता | 8 |
| दंड प्रक्रिया संहिता (Cr.P.C.) एवं नई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता | 10 |
| दीवानी प्रक्रिया संहिता (C.P.C.) | 10 |
| साक्ष्य अधिनियम एवं नया भारतीय साक्ष्य अधिनियम | 8 |
| वैकल्पिक विवाद निपटान सहित मध्यस्थता अधिनियम | 4 |
| पारिवारिक कानून | 8 |
| लोकहित याचिका | 4 |
| प्रशासनिक कानून | 3 |
| व्यावसायिक नैतिकता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियमों के अंतर्गत व्यावसायिक दुराचार के मामले | 4 |
| कंपनी कानून | 2 |
| पर्यावरण कानून | 2 |
| साइबर कानून | 2 |
| श्रम एवं औद्योगिक कानून | 4 |
| दायित्व (टॉर्ट) कानून, मोटर वाहन अधिनियम एवं उपभोक्ता संरक्षण कानून सहित | 5 |
| कराधान से संबंधित कानून | 4 |
| अनुबंध, विशिष्ट अनुतोष, संपत्ति कानून, विनिमेय लिखत अधिनियम | 8 |
| भूमि अधिग्रहण अधिनियम | 2 |
| बौद्धिक संपदा अधिकार कानून | 2 |
| कुल | 100 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल