AIBE 18 OMR Sheet Re-checking 2024: एआईबीई 18वीं रिजल्ट ओएमआर शीट री-चेकिंग के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन
Saurabh Pandey | April 11, 2024 | 06:18 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 18वीं परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 18वीं रिजल्ट 2024 26 मार्च को जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 18वीं परीक्षा रिजल्ट ओएमआर शीट की री-चेकिंग विंडो 2023 को सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार अपने AIBE 18वीं रिजल्ट 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाकर रिजल्ट री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एआईबीई 18 ओएमआर री-चेकिंग प्रक्रिया 2023 पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऑफलाइन मोड के माध्यम से भेजे गए एआईबीई 18 री-चेकिंग अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को 200 रुपये का री-चेकिंग शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह उनकी ओएमआर शीट की दोबारा जांच कराने का आखिरी मौका है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने कहा है कि एआईबीई 2024 के परिणाम सामान्य 100 के बजाय 93 प्रश्नों के आधार पर निर्धारित किए गए हैं, क्योंकि एआईबीई 18 परीक्षा से सात प्रश्न हटा दिए गए थे। सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए, उत्तीर्ण अंक 93 अंकों का 45 प्रतिशत है, जो 42 अंकों तक होता है। जबकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए, उत्तीर्ण अंक 93 अंकों में से 40 प्रतिशत निर्धारित है, जिसे 37 अंकों तक पूर्णांकित किया जाता है।
Also read AIBE 18 Result 2024: ऑल इंडिया बार परीक्षा 18वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
एआईबीई 2024 परीक्षा परिणाम उन व्यक्तियों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिन्होंने गलती से अपने नामांकन प्रमाणपत्रों के अलावा अन्य दस्तावेज अपलोड कर दिए थे। परिषद ने इन उम्मीदवारों को 10 अप्रैल तक अपने नामांकन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए कहा गया था। साथ ही सूचित किया है कि उनके परिणाम 15 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।
AIBE 18 Result Login री-चेकिंग के लिए आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
- होमपेज पर ओएमआर शीट की दोबारा जांच के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एआईबीई 18 री-चेकिंग आवेदन पत्र भरें।
- अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’