AFCAT 1 Result 2024: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट afcat.cdac.in पर जारी, ये है डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | March 8, 2024 | 03:16 PM IST | 1 min read
एएफसीएटी परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT Result 2024) चरण 1 का परिणाम जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर एएफसीएटी परिणाम 2024 चेक कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार को ईमेल आईडीऔर पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बता दें कि एएफसीएटी परीक्षा 16 फरवरी, 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन का लक्ष्य 317 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 से 30 दिसंबर, 2023 तक खोली गई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एएफसीएटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
AFCAT Result 2024: ऐसे देखें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम जारी होने के बाद AFCAT 1 Result 2024 की जांच कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- शीर्ष पर 'Candidate Login' अनुभाग में 'AFCAT 01/2024' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड और केप्चा दर्ज करें।
- एएफसीएटी 1 परिणाम 2024 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एएफसीएटी स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
एएफसीएटी कट-ऑफ मार्क्स 2024
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट के कटऑफ अंक 137 है। परीक्षा प्राधिकरण परिणामों के साथ IAF AFCAT Scorecard 2024 भी जारी कर दिया है। इसके अलावा उम्मीदवार अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें