Santosh Kumar | March 8, 2024 | 01:59 PM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी यूजी) 2024 के लिए आवेदन विंडो कल यानी 9 मार्च को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक NEET UG के लिए पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा है, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट, neet.ntaonline.in से NEET पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस लेख में आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया बताई गई है।
उम्मीदवारों को अपने ईमेल पते और मोबाइल नंबर का उपयोग करके NEET 2024 के लिए पंजीकरण करना होगा। एनटीए सभी जानकारी और संचार केवल एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भेजेगा।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नीट ब्रोशर के मुताबिक, इस बार NTA ने NEET UG 2024 के लिए कुल 568 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है।
NEET UG 2024 आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
श्रेणियाँ | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 1700/- रु. |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल | 1600/- रु. |
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार | 1000/- रु. |
Also readNEET UG 2024: नीट यूजी के लिए एनटीए ने जोड़े 14 विदेशी परीक्षा शहर, यहां देखें पूरी लिस्ट
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक ही आवेदन पत्र भरें। छात्र UMANG और DigiLocker के माध्यम से अपने दस्तावेज़ जैसे पुष्टिकरण पृष्ठ, NEET 2024 एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड और अन्य भी डाउनलोड कर सकेंगे।