XAT Admit Card 2026: एक्सएटी एडमिट कार्ड xatonline.in पर जारी, 4 जनवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 25, 2025 | 01:39 PM IST | 2 mins read
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एक्सएलआरआई जमशेदपुर (XLRI Jamshedpur) ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (XAT 2026) का एडमिट कार्ड 25 दिसंबर, 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर एक्सएटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एक्सएटी हाल टिकट 2026 एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो व एक वैध मूल पहचान पत्र लाना होगा।
एक्सएटी एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, फोटो, जन्म तिथि, कैटेगरी, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा स्थल और परीक्षा दिवस संबंध निर्देश जांच सकते हैं।
XAT 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
एक्सएटी 2026 परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एक्सएटी) एमबीए/ पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारत भर के 100 से अधिक परीक्षा शहरों में आयोजित किया जाता है।
एक्सएटी एग्जाम 2026 के अनुसार, प्रश्न पत्र में वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग से 26 प्रश्न, डिसीजन मेकिंग से 21 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड डाटा इंटरप्रिटेशन से 28 प्रश्न और जनरल नॉलेज सेक्शन से 20 प्रश्न सहित कुल 95 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी।
अंकन योजना के अनुसार, एक्सएटी 2026 परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। यदि 8 से अधिक प्रश्न अनुत्तरित रह जाते हैं तो 0.10 अंक काटे जाएंगे। सामान्य ज्ञान सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
XAT 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एक्सएटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एक्सएटी की वेबसाइट xatonline.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- एक्सएटी एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा