Abhay Pratap Singh | December 21, 2025 | 05:45 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) कंपनी सेक्रेटरी की योग्यता को स्नातकोत्तर डिग्री के समकक्ष मान्यता देता है।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Now
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अंतिम तिथि 15 फरवरी तक सीएसईईटी जून 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीएसईईटी जून 2026 सेशन के लिए पंजीकरण शुल्क 7,500 रुपये और परीक्षा शुल्क 1,500 रुपये है। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फीस और एग्जाम फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्रों से सीएसईईटी जून 2026 रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लिया जाएगा।
कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 परीक्षा 1 से 4 जून तक आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी परीक्षा तीन सत्रों फरवरी, जून और अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। CSEET स्कोर की वैधता तीन वर्ष होगी। CSEET उत्तीर्ण कैंडिडेट सीएस एग्जिक्यूटिव में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे और व्यावसायिक कार्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, “उम्मीदवार 1 मार्च से 7 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के CSEET जून 2026 नामांकन फॉर्म जमा कर सकेंगे। विलंब शुल्क 250 रुपये के साथ कैंडिडेट को 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक नामांकन फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा।” परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आईसीएसआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसईईटी जून 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: