XAT 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट आवेदन सुधार विंडो 14 अक्टूबर को xatonline.in पर खुलेगी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 13, 2025 | 05:29 PM IST | 2 mins read
एक्सएटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर, 2025 को बंद हो जाएगी और जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 4 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।
नई दिल्ली: जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर (XLRI Jamshedpur) द्वारा 14 अक्टूबर को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (XAT 2026) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोली जाएगी। एक्सएटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
XAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 5 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। एक्सएटी 2026 एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी किया जाएगा और एक्सएटी 2026 परीक्षा 4 जनवरी, 2026 को तीन घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया कि, “आवेदन संपादन विंडो 14 अक्टूबर, 2025 (सुबह 9:00 बजे) से 16 अक्टूबर, 2025 (सुबह 9:00 बजे) तक खुली रहेगी। 48 घंटों की यह अवधि पंजीकृत उम्मीदवारों को उनके जमा किए गए आवेदन पत्रों में किसी भी त्रुटि की समीक्षा करने और उसे ठीक करने का अवसर देगी।”
Also read XAT 2026 Mock Test Link: एक्सएटी मॉक टेस्ट लिंक xatonline.in पर एक्टिव, परीक्षा तिथि जानें
एक्सएटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 2200 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, XLRI कार्यक्रमों में रुचि रखने वाले कैंडिडेट को 200 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। एक्सएटी रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान डेबिटकार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेटबैंकिंग/ आईएमपीएस/ मोबाइल वॉलेट से कर सकते हैं।
XLRI, जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स (XAMI) की ओर से एक्सएटी का आयोजन करता है। एक्सएटी 2026 परीक्षा देशभर के तमाम शहरों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एक्सएटी स्कोर का उपयोग 250 से अधिक संस्थानों द्वारा प्रवेश के लिए किया जाता है।
XAT Registration 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एक्सएटी 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक एक्सएटी की वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- आवश्यक जानकारी के साथ कैंडिडेट पंजीकरण करें।
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी