WBBME Result 2024: पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट wbresults.nic.in पर एचएम, आलिम, फाजिल के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 02:32 PM IST | 1 min read
डब्ल्यूबी मदरसा बोर्ड माध्यमिक परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएमई) ने आज यानी 3 मई को पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। हाई मदरसा (एचएम), आलिम और फाजिल परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर WBBME रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
डब्ल्यूबी मदरसा बोर्ड माध्यमिक परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, छात्र एसएमएस और ऐप के माध्यम से भी पश्चिम बंगाल मदरसा माध्यमिक रिजल्ट 2024 ऑनलाइन देख सकते हैं।
डब्ल्यूबीबीएमई रिजल्ट 2024 में छात्रों के महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक, प्राप्त डिवीजन और योग्यता स्थिति शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल मदरसा परिणाम 2024 में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्रों को परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन द्वारा हाई मदरसा, आलिम और फाजिल की परीक्षाएं 1 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। किसी भी प्रश्न के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 033 - 2265 3128 पर और ईमेल आईडी wbbme2011@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
West Bengal Board Madrasah Result: कैसे चेक करें?
डब्ल्यूबीबीएमई परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.wbbme.org पर जाएं।
- होमपेज पर, पंश्चिम बंगाल मदरसा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
WBBME 2024 Result: संक्षिप्त - विवरण
छात्र नीचे दी गई सारणी में मार्कशीट में दिए गए संक्षिप्त विवरण का मतलब देख सकते हैं:
| संक्षिप्त | विवरण |
|---|---|
|
P
|
पास |
|
FABS
|
पूर्ण अनुपस्थित |
|
HM
|
हाई मदरसा
|
|
X
|
असंतोषजनक
|
| FZ | फाजिल |
|
ENC
|
नामांकन रद्द |
|
AL
|
आलिम |
|
C
|
कंपार्टमेंटल |
| CLSC | भाषा विज्ञान में कंपार्टमेंटल (लैंग्वेज साइंस) |
|
CSC
|
विज्ञान में कंपार्टमेंटल (साइंस) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’