WBCHSE 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम आज 1 बजे wbresults.nic.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 8, 2024 | 07:31 AM IST | 2 mins read
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbchse.wb.gov.in पर लॉगिन विवरण दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) आज यानी 8 मई को पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 घोषित करेगा। डब्ल्यूबीसीएचएसई ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोपहर 1 बजे पश्चिम बंगाल एचएस बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
डब्ल्यूबी एचएस रिजल्ट लिंक आज दोपहर 3 बजे सक्रिय हो जाएगा। WBCHSE कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा के साथ ही छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या, टॉपर्स के नाम, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, जेंडरवाइज उत्तीर्ण प्रतिशत सहित अन्य जानकारी साझा करेगा।
Also read WBJEE 2024 Answer Key: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी wbjeeb.nic.in पर जारी
डब्ल्यूबी एचएस बोर्ड रिजल्ट 2024 में छात्र अपना नाम, रोल नंबर, कुल अंक, प्राप्त अंक, डिवीजन, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) और स्कूल का नाम सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। इस साल पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 7 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
डब्ल्यूबी हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। डब्ल्यूबी बोर्ड एचएस एग्जाम 2024 का आयोजन एक पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया था।
WBCHSE 12th Result 2024: परिणाम कैसे जांचें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके WBCHSE कक्षा 12वीं का परिणाम 2024 आसानी से देख सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘WBCHSE 12th Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- WBCHSE Class 12 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’