Uttarakhand Forest Guard Vacancy: उत्तराखंड में 1000 नए वन रक्षकों की होगी नियुक्ति, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Press Trust of India | May 22, 2026 | 02:25 PM IST | 1 min read
धामी ने जंगल की आग रोकने के लिए स्थानीय लोगों और वन विभाग के सहयोग, मजबूत योजना और कर्मचारियों को जरूरी उपकरण देने के निर्देश दिए।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1,000 वन रक्षकों की नियुक्ति करने, प्रतिक्रिया समय न्यूनतम रखने तथा प्रदेश भर में शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए 'रिस्पॉन्स टाइम' (प्रतिक्रिया समय) न्यूनतम रखा जाए और घटना की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें।
इस संबंध में, उन्होंने मोबाइल अलर्ट प्रणाली के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में वनाग्नि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया। उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण के लिए अल्मोड़ा जिले के 'शीतलखेत मॉडल' को प्रदेशभर में लागू करने को कहा।
धामी ने जंगल की आग रोकने के लिए स्थानीय लोगों और वन विभाग के सहयोग, मजबूत योजना और कर्मचारियों को जरूरी उपकरण देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वन रक्षकों के पदों पर 1,000 नई नियुक्तियां करने के निर्देश दिए।
पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए और कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदेश में इस साल अब तक जंगल में आग लगने की 309 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें 257 हेक्टेअर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है । हाल में चमोली जिले में आग बुझाने के दौरान वन विभाग के एक अस्थाई कर्मचारी की मौत भी हुई है।
अगली खबर
]RSSB 4th Grade Result: राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती की कई मेरिट लिस्ट की रद्द, न्यूनतम अंक जरूरी
अदालत ने न्यूनतम अंक को अनिवार्य मानते हुए यह फैसला सुनाया है। इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदें प्रभावित हुई हैं, जबकि बोर्ड को नई प्रक्रिया अपनाकर दोबारा परिणाम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा