Abhay Pratap Singh | May 22, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को अपना एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जाम 21 (AIBE 21) का एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा। बीसीआई की घोषणा के बाद पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com और barcouncilofindia.org पर जाकर एआईबीई 21 एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून, 2026 को ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक और एससी/ एसटी को न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे।
उम्मीदवारों को अपना एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एआईबीई 21 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, चुनी गई भाषा सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
Also readUP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड bujhansi.ac.in पर जारी, 31 मई को परीक्षा
एआईबीई परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्नपत्र कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। संवैधानिक कानून, सीपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य कानून सहित 19 लॉ विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। अखिल भारतीय बार परीक्षा भारत में कानून का अभ्यास करने के लिए प्रैक्टिस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के इच्छुक कानून स्नातकों के लिए एक अनिवार्य प्रमाणन परीक्षा है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईबीई 21 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 मई को जारी करेगी। परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
May 22, 2026 | 11:53 AM IST
एआईबीई 21 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
May 22, 2026 | 10:58 AM IST
अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 का आयोजन 7 जून को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
May 22, 2026 | 10:58 AM IST
बीसीआई द्वारा एआईबीई 21 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 22 मई, 2026 को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों natboard.edu.in या nbe.edu.in पर लॉग इन करके अपने आवेदनों में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से जुड़ी कमियों को ठीक कर सकते हैं। यह फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो 21 मई से 10 जून तक एक्टिव रहेगी।
Santosh Kumar