Uttarakhand News: अल्मोड़ा में स्कूल के पास से विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की 161 छड़ें बरामद, जांच जारी
Press Trust of India | November 23, 2025 | 04:43 PM IST | 2 mins read
पुलिस ने बताया कि पहले स्कूल के पास वाले स्थान से जिलेटिन की छड़ों के कुछ पैकेट बरामद हुए और फिर उससे करीब 15-20 फिट की दूरी पर कुछ और पैकेट मिले।
नई दिल्ली: उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में एक स्कूल के पास की झाड़ियों से विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की 161 छड़ें मिलने के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में इसके किसी आतंकी घटना से तार जुड़े होने की संभावना सामने नहीं आयी है और यह मामला किसी ठेकेदार की लापरवाही का लग रहा है।
सल्ट क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डभरा के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को परिसर के पास स्थित झाड़ियों में कुछ संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी। इसके बाद ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों से बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते मौके पर बुलाए गए जिनकी मदद से क्षेत्र में विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया ।
पुलिस ने बताया कि पहले स्कूल के पास वाले स्थान से जिलेटिन की छड़ों के कुछ पैकेट बरामद हुए और फिर उससे करीब 15-20 फिट की दूरी पर कुछ और पैकेट मिले। दोनों स्थानों से कई पैकेट में रखी गईं जिलेटिन की कुल 161 बेलनाकार छड़ें बरामद की गईं। बम निरोधक दस्ते ने सभी पैकेट को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूरे अभियान की वीडियोग्राफी की गई और साक्ष्य एकत्र किए गए।
Also read Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा चार (क) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी पिंचा ने कहा कि मामले की जांच के लिए चार टीम गठित की गयी हैं और प्रारंभिक जांच में अब तक जिलेटिन की छड़ों का किसी आतंकी घटना से कोई संबंध जुड़ता नजर नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल सड़क निर्माण के दौरान पत्थरों और पथरीली चट्टानों को तोड़ने में ठेकदारों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ठेकेदारों और मजदूरों से इस संबंध में व्यापक पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ सके ।
एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने कहा, ‘‘इस स्थान पर कुछ साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था और हो सकता है कि ठेकेदार जिलेटिन की छड़ों को झाड़ियों में छोड़ गया हो।’’ हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इस बारे में पूरी जांच के बाद ही किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल