Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
Saurabh Pandey | August 13, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली : उत्तराखंड स्टेट सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग बोर्ड ने नीट यूजी 2026 के तहत राज्य के मेडिकल (MBBS) और डेंटल (BDS) कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। नीट यूजी-2026 में सफल और राज्य सरकार के नियमों के तहत योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म भरना, चॉइस फिलिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया आज 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थी 19 अगस्त तक इसे पूरा कर सकते हैं, जबकि डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया 20 से 21 अगस्त तक चलेगी।
Uttarakhand NEET UG 2026 Counseling: सीट आवंटन रिजल्ट
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट 22 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग या जॉइनिंग 28 अगस्त 2026 तक कर सकेंगे।
Uttarakhand NEET UG 2026 Counseling: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग प्रक्रिया
|
निर्धारित तिथि एवं समय
|
|
पहले चरण की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र, चॉइस फिलिंग और फीस जमा करने की तिथि
|
13 अगस्त (सुबह 11 बजे) से 19 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
|
|
पहले चरण की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों द्वारा चॉइस फिलिंग
|
13 अगस्त (सुबह 11 बजे) से 19 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
|
|
डेटा प्रोसेसिंग
|
20 अगस्त 2026 एवं 21 अगस्त 2026
|
|
परिणाम की घोषणा
|
22
अगस्त
2026
|
|
आवंटित कॉलेज में जॉइनिंग की अंतिम तिथि
|
28
अगस्त
2026
|
अगली खबर
]RSSB AYUSH Officer Final Result 2026: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर रिजल्ट तैयार; लंबित परिणामों पर भी लगी मुहर
बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती के अंतिम नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड कुछ अन्य लंबित भर्तियों के नतीजे भी जारी करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई