Trusted Source Image

UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी

Saurabh Pandey | August 12, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read

यह काउंसलिंग प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

नीट यूजी में सफल उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
नीट यूजी में सफल उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की तरफ से यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड करने की विंडो 12 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे तक खुली थी, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। अब उम्मीदवार 13 अगस्त सुबह 11 बजे से 14 अगस्त शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी जमा कर सकते हैं।

UP NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क

यूपी नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 2,000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा किया जाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जाएगा।

UP NEET UG Counselling 2026: सिक्योरिटी मनी

विवरण
सिक्योरिटी मनी
राजकीय क्षेत्र की मेडिकल, डेंटल पाठ्यक्रम की सीटों के लिए
30,000 रुपये
निजी क्षेत्र की मेडिकल पाठ्यक्रम सीटों के लिए
2,00,000 रुपये
निजी क्षेत्र की डेंटल पाठ्यक्रम सीटों के लिए
1,00,000 रुपये

Also read NEET PG 2026 City Slip: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप natboard.edu.in पर जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

UP NEET UG Counselling 2026: राजकीय एवं निजी सीटों के लिए सिक्योरिटी मनी

ऐसे अभ्यर्थी जो राजकीय एवं निजी (मेडिकल एवं डेंटल) दोनों क्षेत्र की सीटों के लिए काउंसलिंग में शामिल होना चाहतें है, उन्हें दो लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। ऐसे अभ्यर्थी जो राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्र के डेंटल कालेजों की सीटों के लिए काउंसलिंग में शामिल होना चाहतें हैं, उन्हें एक लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications