Trusted Source Image

RSSB AYUSH Officer Final Result 2026: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर रिजल्ट तैयार; लंबित परिणामों पर भी लगी मुहर

Santosh Kumar | August 12, 2026 | 04:15 PM IST | 1 min read

बोर्ड ने जेटीए 2024, जूनियर इंस्ट्रक्टर 2024 के तहत कुछ ट्रेड, एएनएम 2023 और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर 2025 के रुके हुए नतीजों को भी मंजूरी दी है।

बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज हुई बैठक में आयुष अधिकारी भर्ती के अंतिम परिणाम को मंजूरी दे दी। बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती के अंतिम नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड कुछ अन्य लंबित भर्तियों के नतीजे भी जारी करेगा। आरएसएसबी आयुष ऑफिसर रिजल्ट आज जारी होने की पूरी उम्मीद है।

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी स्ट्रीम में आयुष अधिकारी के कुल 1,535 कॉन्ट्रैक्ट-आधारित पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 1,340 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्रों के लिए और 195 पद टीएसपी क्षेत्रों के लिए आरक्षित थे।

RSSB AYUSH Officer Final Result 2026:

परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित की गई, जिसके बाद अप्रैल में प्री-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (प्री-डीवी) के नतीजे जारी किए गए। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची तैयार कर ली गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेजों व पात्रता की जांच जैसे चरण शामिल थे। अब सफल उम्मीदवारों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। लंबित अन्य भर्तियों के परिणाम भी आज वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकते हैं।

Also readRSSB Computer Instructor Exam 2026: कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा का शेड्यूल जारी, सिटी स्लिप, हॉल टिकट डेट जानें

RSSB Results 2026: इन परीक्षाओं के नतीजे भी आएंगे

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि आयुष ऑफिसर पद के अंतिम नतीजों के अलावा, जेटीए 2024, जूनियर इंस्ट्रक्टर 2024 के तहत कुछ ट्रेड, एएनएम 2023 और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर 2025 जैसे रुके हुए नतीजों को भी मंजूरी दी गई है।

उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आरएसएसबी रिजल्ट की चयन सूची में रोल नंबर, नाम, माता-पिता के नाम, मार्क्स और कैटेगरी जैसी जानकारी शामिल होगी। रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications