UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की डेट घोषित, 19 अप्रैल को जारी होंगे नतीजे
Santosh Kumar | April 13, 2025 | 01:27 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम देखने या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने 2025 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की तिथि की घोषणा कर दी है। रिजल्ट 19 अप्रैल, 2025 को जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे। यूके बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम देखने या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले यूके बोर्ड के परिणाम 2025 20 अप्रैल को घोषित किए जाने थे।
UK Board Result 2025: पासिंग मार्क्स
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे दूसरा मौका दिया जाएगा।
ऐसे छात्र पूरक परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और उत्तीर्ण हो सकते हैं। पिछले साल, कुल 1,15,606 छात्र यूके कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14% दर्ज किया गया।
UBSE Class 10, 12, Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट लिंक, टाइम
इस साल 2 लाख से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा।
उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और शैक्षिक भ्रमण के अवसर दिए जाते हैं। हाईस्कूल और इंटर 2025 की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गईं। बोर्ड सुबह 11 बजे परिणाम जारी करेगा।
अगली खबर
]UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होने की खबर फर्जी, बोर्ड सचिव ने किया खंडन
सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सूचना पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी