UK Board 10th12th Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कल होगा जारी, ubse.uk.gov.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | April 29, 2024 | 10:26 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) कल यानी मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। यूबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा परिषद के अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
Uttarakhand Board 10th 12th Results Check Online परीक्षा विवरण
उत्तराखंड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 के लिए कुल 2,10,354 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिसमें कक्षा 10वीं के लिए 1,15,606 और कक्षा 12वीं के लिए 94,748 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
Uttarakhand Board 10th 12th Results डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अब कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई