UP News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने बालिकाओं को मेहनत से पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
Press Trust of India | November 21, 2025 | 07:35 PM IST | 1 min read
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजकीय बाल गृह (बालिका) सिंधीखेड़ा, लखनऊ में एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा वित्तपोषित नई सुविधाओं का लोकार्पण किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 21 नवंबर को छात्राओं से मेहनत से पढ़ाई करने और आगे बढ़ने का आग्रह किया। साथ ही, समाजसेवा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लखनऊ में राजकीय बाल गृह (बालिका) सिंधी खेड़ा में विभिन्न सुविधाओं की शुरुआत करने के बाद यह बात कही।
‘डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम’, कंप्यूटर कक्ष, ‘किचन व डाइनिंग एरिया’ के नवीनीकरण, ‘टेली-मेडिसिन कक्ष’ तथा ‘वॉल पैनलिंग’ आदि सुविधाओं को लखनऊ में स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने वित्तपोषित किया है।
एक सरकारी बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बालिकाओं के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा और उन्हें चॉकलेट, पोषण सामग्री, बेबी केयर वस्तुएं, स्कूल बैग, ट्रैक सूट और भारत की महान महिलाओं से संबंधित किताबें भेंट कीं।
राज्यपाल ने विशेष रूप से अहिल्याबाई होलकर और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित पुस्तकों को पढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इन महान महिलाओं का जीवन संघर्ष, साहस व आत्मविश्वास की अमूल्य सीख देता है।
इस अवसर पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल ने बालिकाओं से कहा कि वे उन्हें जन्मदिन का उपहार देने के तौर पर यह वादा करें कि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने जीवन को बेहतर बनाएंगी। राज्यपाल ने बालिकाओं को समाज सेवा से भी जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
गवर्नर ऑफ उत्तर प्रदेश ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “उनकी प्रेरणा से राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) मोहान रोड व अमेठी विश्वविद्यालय के बीच मनोचिकित्सकीय सेवाओं हेतु एमओयू भी संपन्न हुआ।”
अगली खबर
]MPESB Exam 2025: स्टेनोग्राफर, एसआई और ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि जारी, निर्देश जानें
एमपीईएसबी ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025, सुबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 और ग्रुप 2 (सब ग्रुप 3) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 की तिथियों को संशोधित किया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार