UPUMS Nursing Officer Recruitment 2024: यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 14, 2024 | 11:35 AM IST | 2 mins read
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत कुल 535 नर्सिंग अधिकारी पदों को भरना है। इसके लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 14 मार्च को समाप्त हो जाएगी। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती अभियान का लक्ष्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से संस्थान में कुल 535 नर्सिंग अधिकारी पदों को भरना है। पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परीक्षा की तारीख संस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी।
UPUMS Recruitment 2024 Staff Nurse आयु सीमा
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई, इटावा में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत कुल 535 पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। रिक्तियों की कैटेगरी वाइज संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 200 पद
- ओबीसी - 165 पद
- एससी - 109 पद
- एसटी - 11 पद
- ईडब्ल्यूएस - 50 पद
UPUMS Recruitment 2024 Last Date आवेदन शुल्क
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2360 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1416 रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
UPUMS Recruitment 2024 Staff Nurse शैक्षणिक योग्यता
बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी. नर्सिंग भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग किसी संस्थान या विश्वविद्यालय से भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त या राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।।
upums.ac.in Recruitment Staff Nurse परीक्षा पैटर्न
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्पों के साथ 600 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं) होंगे। इसमें नर्सिंग विषयों से संबंधित 170 एमसीक्यू होंगे। सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स रीजनिंग और गणित से संबंधित 30 एमसीक्यू होंगे। गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्कंग नहीं होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा या सीबीटी में पास होने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा, जबकि एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी।
अगली खबर
]Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात में सब-इंस्पेक्टर समेत 12,472 पदों पर होगी भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें
गुजरात पुलिस भर्ती अभियान के तहत सब-इंस्पेक्टर के पद पद आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग