UPTET Notification 2026-27: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन जारी, 24 नवंबर से शुरू होगा पंजीकरण, जानें पूरा शेड्यूल
Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 07:53 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। यह पात्रता परीक्षा मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 6-8) के लिए योग्यता तय करती है।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2027 के आयोजन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की पात्रता परीक्षा के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 24 नवंबर, 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) और आवेदन की प्रक्रिया 24 नवंबर, 2026 से शुरू होकर एक महीने तक चलेगी। अभ्यर्थी 23 दिसंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संशोधन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
आयोग ने इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) की व्यवस्था लागू की है। नोटिफिकेशन में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इच्छुक अभ्यर्थियों को UPTET-2027 के लिए आवेदन करने से पहले अपना OTR पूरा करना अनिवार्य होगा।
UPTET 2026-27: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
एक पेपर के लिए (पेपर 1 अथवा पेपर 2)
|
दोनों पेपर के लिए (पेपर 1 एवं पेपर 2)
|
|
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग
|
600
रुपये
|
1,200
रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
|
400
रुपये
|
800
रुपये
|
|
दिव्यांगजन
|
100 रुपये
|
200
रुपये
|
UPTET Exam Dates 2027: परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। यूपीटेट परीक्षा में 2 अलग-अलग वस्तुनिष्ठ प्रकार के ऑफलाइन (ओएमआर-आधारित) पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
UPTET Exam 2027 Pattern: परीक्षा पैटर्न
|
स्तर
|
परीक्षा के विषय
|
कुल प्रश्न
|
कुल अंक
|
समय अवधि
|
|
पेपर 1 (प्राथमिक स्तर)
|
बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र (30), भाषा-I (30), भाषा-II (30), गणित (30), पर्यावरण अध्ययन (30)
|
150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
|
150 अंक
|
2 घंटे 30 मिनट
|
|
पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर)
|
बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र (30), भाषा-I (30), भाषा-II (30), विषय आधारित – गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन (60)
|
150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
|
150 अंक
|
2 घंटे 30 मिनट
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी