Trusted Source Image

BHU Recruitment 2026: बीएचयू में ग्रुप ए, बी और सी के नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर लास्ट डेट

Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 09:47 AM IST | 1 min read

बीएचयू में मेडिकल ऑफिसर, फिजियोथेरेपिस्ट और लैब अटेंडेंट समेत 40 से अधिक तरह के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीएचय में नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीएचय में नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने मेडिकल क्षेत्र में ग्रुप A, B और C के 601 पदों के लिए बीएचयू नॉन-टीचिंग भर्ती 2026' का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर (महिला एवं पुरुष), फिजियोथेरेपिस्ट, डाइटीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और वर्कशॉप अटेंडेंट समेत 41 प्रकार के विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in या समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

BHU Non Teaching Recruitment 2026: आयुसीमा

बीएचयू में ग्रुप ए, बी और सी के नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए पद के आधार पर अधिकतम आयु सीमा 32 से 50 वर्ष के बीच होगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा।

BHU Non Teaching Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
ग्रुप A
ग्रुप B और C
सामान्य / अनारक्षित
1,000 रुपये
500 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
1,000 रुपये
500 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
1,000 रुपये
500 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST)
निःशुल्क
निःशुल्क
दिव्यांगजन (PwBD)
निःशुल्क
निःशुल्क
महिला अभ्यर्थी
निःशुल्क
निःशुल्क

Also read HPRCA Patwari Admit Card 2026: एचपीआरसीए पटवारी एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर जारी, 23 से 30 नवंबर तक एग्जाम

BHU Non Teaching Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

ग्रुप
रिक्तियों की संख्या
ग्रुप A
41
ग्रुप B
431
ग्रुप C
161
कुल
633

BHU Non Teaching Recruitment 2026:जरूरी दस्तावेज

  1. हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो
  2. हस्ताक्षर
  3. शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र और मार्कशीट।
  4. व्यावसायिक पंजीकरण प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)।
  5. अनुभव प्रमाण-पत्र।
  6. एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए श्रेणी प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)।
  7. PwBD प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
  8. पहचान और व्यक्तिगत विवरण।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]