UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, अंतिम तिथि 10 जुलाई
Santosh Kumar | June 11, 2024 | 03:22 PM IST | 2 mins read
पंजीकृत उम्मीदवारों को यूपीटेक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग ऑनलाइन पूरी करनी होगी। उम्मीदवार की पसंद के आधार पर यूपीटेक सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा।
नई दिल्ली: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (यूपीटेक) 2024 की बीटेक काउंसलिंग के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर पंजीकरण करके यूपीटेक काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
पंजीकृत उम्मीदवारों को यूपीटेक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग ऑनलाइन पूरी करनी होगी। उम्मीदवार की पसंद के आधार पर यूपीटेक सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को यूपीटीएसी सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
UPTAC Counselling 2024: शुल्क, पात्रता
सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी श्रेणी के आवेदकों को यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि AKTU स्नातक और स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपीटेक काउंसलिंग आयोजित करता है।
यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग के लिए केवल वैध जेईई मेन 2024 स्कोर वाले उम्मीदवार ही फॉर्म भरने के पात्र हैं। यूपीटेक काउंसलिंग पंजीकरण 2024 के समय उम्मीदवारों के पास जेईई मेन स्कोरकार्ड 2024, जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024, कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए।
इसके साथ ही, यदि उप-श्रेणी प्रमाण पत्र (स्वतंत्रता सेनानी/शारीरिक रूप से विकलांग/सशस्त्र बल) है तो वह और मेडिकल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए) जैसे दस्तावेज होने चाहिए।
UPTAC BTech Counselling 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Online Registration for B.Tech. Counselling 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई (मेन) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Kolkata Hijab Row: कोलकाता यूनिवर्सिटी के निजी कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर विवाद, शिक्षिका ने दिया इस्तीफा
संस्थान ने कथित तौर पर शिक्षिका को कॉलेज में हिजाब पहनने से मना किया था, जिसके बाद टीचर ने यह कदम उठाया। शिक्षिका संजीदा कादर का कहना है कि कॉलेज के नोटिस के कारण उनके मूल्यों और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’