UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें लास्ट डेट
Santosh Kumar | September 14, 2026 | 03:48 PM IST | 1 min read
यूपी वेटेरिनरी फार्मासिस्ट 2026 भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए 576, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 359, अनुसूचित जाति के लिए 237, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 130 और अनुसूचित जनजाति के लिए 6 पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने पशुपालन निदेशालय के तहत कुल 1,308 वेटनरी फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर तय की गई है।
इसके बाद, फ़ॉर्म में कोई भी बदलाव करने या फीस में सुधार करने की सुविधा 12 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ़ीस ₹25 तय की गई है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
UPSSSC Recruitment 2026: कुल वैकेंसी व सैलरी विवरण
यूपी वेटेरिनरी फार्मासिस्ट 2026 भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए 576, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 359, अनुसूचित जाति के लिए 237, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 130 और अनुसूचित जनजाति के लिए 6 पद शामिल हैं।
अधिसूचना के अनुसार, चुने गए उम्मीदवारों को लेवल-5 पे-स्केल के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक की मासिक सैलरी मिलेगी। योग्य होने के लिए, उम्मीदवारों के पास वैध यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए।
Also read UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
UPSSSC Recruitment 2026: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता में 10वीं-12वीं (बायोलॉजी के साथ) परीक्षा पास करना और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वेटनरी फार्मेसी में डिप्लोमा होना शामिल है। 1 जुलाई, 2026 को उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित कैटेगरी को उम्र में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी जिसमें 100 सवाल होंगे। सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं से गुजरना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार