Trusted Source Image

MP Nayab Tehsildar Recruitment 2026: एमपी नायब तहसीलदार भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 17 सितंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | September 14, 2026 | 12:59 PM IST | 1 min read

एमपी नायब तहसीलदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपी नायब तहसीलदार भर्ती लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी नायब तहसीलदार भर्ती लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अलग-अलग विभागों में एमपी नायब तहसीलदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 से आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक इसमें सुधार कर सकेंगे।

MP Nayab Tehsildar Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

एमपी नायब तहसीलदार भर्ती के लिए आवेदन के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क एवं 60 रुपये पोर्टल शुल्क जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

MP Nayab Tehsildar Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

श्रेणी
क्लर्क कैडर (नियमित + बैकलाग)
पटवारी/आरआई कैडर (नियमित + बैकलाग)
कुल पद
अनारक्षित (UR)
09
04
13
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
03
01
04
अनुसूचित जाति (SC)
05
03
08
अनुसूचित जनजाति (ST)
12
03
15
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
17
16
33
कुल (Total)
46
27
73

Also read MP High Court Recruitment 2026: एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल

MP Nayab Tehsildar Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

एमपी नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा 14 नवंबर 2026 से शुरू होगी। चयन परीक्षा में 100-100 अंकों के दो ऑब्जेक्टिव-टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्न-पत्र होंगे और हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को तय रिपोर्टिंग समय के भीतर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications