Trusted Source Image

MP High Court Recruitment 2026: एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | September 14, 2026 | 11:03 AM IST | 1 min read

एमपी हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल 15 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC) ने जिला और सेशन कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1,174 पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियो के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं जमा किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर इसे जमा कर सकते हैं।

एमपी हाईकोर्ट भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद में उम्मीदवारों को 19 सितंबर से 21 सितंबर तक इसमें त्रुटियां सुधारने का मौका दिया जाएगा।

MPHC Recruitment 2026: आयुसीमा

एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

MPHC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
परीक्षा शुल्क (A)
सर्विस प्रोवाइडर को देय पोर्टल एवं अन्य शुल्क (B)
कुल (A+B)
अनारक्षित एवं मध्य प्रदेश से बाहर के आवेदक
200 रुपये
743.40 रुपये
943.40 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) एवं सभी दिव्यांग अभ्यर्थी
शून्य
743.40 रुपये
743.40 रुपये

MPHC Assistant Grade III Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
अनारक्षित (UR)
314
अनुसूचित जाति (SC)
181
अनुसूचित जनजाति (ST)
236
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
325
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
118
कुल
1,174

Also read UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड जारी, 15 सितंबर से परीक्षा

MPHC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना चाहिए। एमएपी-आईटी या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य एजेंसी या संस्थान से सीपीसीटी स्कोर कार्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications