Trusted Source Image

UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड जारी, 15 सितंबर से परीक्षा

Saurabh Pandey | September 13, 2026 | 04:51 PM IST | 1 min read

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती के तहत पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। फिजिकल टेस्ट 15 सितंबर से शुरू होगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की संशोधित तिथियों के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की संशोधित तिथियों के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पीईटी के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

यूपी होमगार्डस के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 15 सितंबर से आयोजित होगी। इसमें दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

UP Homeguard PET Admit Card 2025: पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की संशोधित तिथियों के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से नया संशोधित एडमिट कार्ड ही साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाएं।

UP Homeguard PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर UP Home Guard Enrollment-2025 PET Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  4. अब सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट रख लें।

Also read Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड होमगार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 11 अक्टूबर से आवेदन

UP Homeguard PET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. एग्जाम सेंटर का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications