UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 24, 2026 | 07:59 PM IST | 2 mins read
यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप सी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के तहत टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 22 मई से शुरू की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 1692 पद सामान्य कैटेगरी के शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 275 पद, ओबीसी के 573 पद, एससी के 213 पद और एसटी के 6 पद भरे जाएंगे।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क केवल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अलग से जमा करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान अनिवार्य होगा।
UPSSSC Technical Assistant Group C Notification 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - पीईटी 2025 स्कोर कार्ड हो। कृषि में स्नातक डिग्री (बीएससी कृषि / बागवानी / गृह विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान / वानिकी) या कृषि में बीई/ बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा - आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 100 वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप सी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
UPSSSC Technical Assistant Group C Exam 2026: तिथियां
नीचे सारणी में यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी नोटिफिकेशन
|
24 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू | 22 मई 2026 |
|
ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा /आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि
|
11 जून 2026 |
|
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि-
|
18 जून 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी