UPSSSC Scientific Lab Assistant Recruitment 2026: विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 10:36 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी 2026 मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-15-परीक्षा/2026 के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 24 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदक के पास पीईटी 2025 स्कोरकार्ड और विज्ञान में स्नातक डिग्री (जीव विज्ञान/ भौतिकी/ रसायन विज्ञान/ कंप्यूटर विज्ञान में बीएससी) या एनआईईएलआईटी ए लेवल डिप्लोमा होना चाहिए। 1 जुलाई 2026 तक कैंडिडेट की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
UPSSSC Scientific Assistant and Lab Assistant Main Exam 2026: लेटेस्ट नोटिस
आयोग ने नवीनतम नोटिस में कहा कि, “ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि को शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, चयन का आधार एवं दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण वही रहेंगे।”
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी मेन्स एग्जाम 2026 के माध्यम से 208 पदों को भरा जाएगा। कुल रिक्त पदों में से वैज्ञानिक सहायक के 134 पद, वैज्ञानिक सहायक (विशेष चयन) के 13 पद, प्रयोगशाला सहायक (लैबोरेटरी असिस्टेंट) के 56 पद और प्रयोगशाला सहायक (विशेष चयन) के 5 पद शामिल हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू है और पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त थी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
UPSSSC Forensic Science Laboratory 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लैब असिस्टेंट 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार