Trusted Source Image

UP Teacher Vacancy 2026: यूपी सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी

Santosh Kumar | October 15, 2026 | 09:42 PM IST | 1 min read

आयोग के अनुसार, उम्मीदवार अब 28 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदनों में सुधार करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है। परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आवेदक 28 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदक 28 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने 12,405 सहायक शिक्षक (प्राथमिक) पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब आवेदक 28 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी।

आयोग के अनुसार, उम्मीदवार अब 28 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदनों में सुधार करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है। परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

UP Teacher Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों के लिए 11,508 पद और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षकों के लिए 897 पद शामिल हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर को शुरू हुई। इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट ओटीआर पूरा करना होगा और फिर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

Also readMPESB SI-Subedar Recruitment 2026: एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ताओं के लिए आवेदन विंडो रीओपन

UP Teacher Vacancy 2026: यूपी प्राइमरी एप्लीकेशन फीस

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए ₹1,000; एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹500; और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹300 तय किया गया है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी परीक्षा से पहले जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]