Trusted Source Image

NEET PG 2026: नीट पीजी प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

Press Trust of India | October 15, 2026 | 10:30 PM IST | 1 min read

इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि परीक्षा के वास्तविक प्रश्न और उनके विकल्प, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तर, और सही उत्तर उपलब्ध कराए जाएं।

Back

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया गया था। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया गया था। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज किए गए उत्तर उजागर करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अनुरोध किया गया है। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने केंद्र सरकार, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग और अन्य को नोटिस जारी किया, तथा याचिका को पहले से लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ दिया।

शीर्ष अदालत 'डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन' और अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि परीक्षा के वास्तविक प्रश्न और उनके विकल्प, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तर, और सही उत्तर उपलब्ध कराए जाएं।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में अभ्यर्थियों को स्वतंत्र रूप से यह जांचने की अनुमति नहीं है कि उनके उत्तरों का सही मूल्यांकन किया गया है या नहीं। नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया गया था।

Also readNEET PG Counselling 2026: एमसीसी ने ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए जारी किया राउंड 1 सीट मैट्रिक्स

जयपुर के एक केंद्र पर तकनीकी खामी का सामना करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पांच सितंबर को पुन: परीक्षा कराई गई थी। नीट पीजी परीक्षा के परिणाम 24 सितंबर को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए।

इसके बाद, 1 अक्टूबर को उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की गई। एमसीसी द्वारा जारी ऑल इंडिया कोटा शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया 12 अक्टूबर को शुरू हुई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]