Santosh Kumar | October 13, 2026 | 06:31 PM IST | 1 min read
एमसीसी ने एडवाइजरी जारी की है कि नीट यूजी काउंसलिंग में परसेंटाइल कम करने के बारे में एक 'फेक नोटिस' वायरल हो रहा है। बता दें कि परसेंटाइल कम करने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह नोटिस फर्जी है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह राउंड पिछले राउंड के बाद खाली रह गई एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। उसी दिन शाम 6 बजे तक फीस पेमेंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चॉइस फिलिंग 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगी।
इसके बाद, चॉइस लॉकिंग 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 15 और 16 अक्टूबर को होगा और स्ट्रे वैकेंसी राउंड के नतीजे 17 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 19 से 26 अक्टूबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। इस राउंड में भाग लेने के लिए नया रजिस्ट्रेशन जरूरी है। केवल वे उम्मीदवार ही योग्य हैं जिन्हें पिछले राउंड में सीट नहीं मिली थी।
एमसीसी ने एडवाइजरी जारी की है कि नीट यूजी काउंसलिंग में परसेंटाइल कम करने के बारे में एक 'फेक नोटिस' वायरल हो रहा है। बता दें कि परसेंटाइल कम करने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह नोटिस फर्जी है।
उन्होंने कहा, ''अगर हम इस समस्या को व्यवस्थित तरीके से देखें, इसके मूल कारणों तक पहुंचें और समाधान के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें, तो इन समस्याओं को हल किया जा सकता है।''
Press Trust of India