Santosh Kumar | October 11, 2026 | 06:46 PM IST | 1 min read
एमसीसी ने ऐसे सभी उम्मीदवारों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की है। जारी किए शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 4 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े एक अहम नियम को फिर से दोहराया है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट अलॉट होने के बावजूद तय समय के अंदर अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करने में वे नाकाम रहे, उनकी उम्मीदवारी पूरी तरह से रद्द कर दी गई है। एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
वे उम्मीदवार जिन्होंने पिछले राउंड 1 या 2 से 'फ्लोट' विकल्प का इस्तेमाल करते हुए अपनी सीट बनाए रखी थी, और जिन्हें राउंड 3 में सीट अलॉट हुई थी, उन्हें अलॉट किए गए कॉलेज में फिजिकली जाकर जॉइन करना जरूरी था।
ऐसे उम्मीदवार जो अलॉट किए गए कॉलेज में फिजिकली रिपोर्ट नहीं कर पाए। अब ये उम्मीदवार उन सीटों पर अपना दावा नहीं कर सकते क्योंकि शेड्यूल के अनुसार, रिपोर्टिंग का समय 9 अक्टूबर को ही खत्म हो चुका है।
एमसीसी ने ऐसे सभी उम्मीदवारों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की है। जारी किए शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 4 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
उम्मीदवार मदद के लिए “Contact Us” सेक्शन में दिए गए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 7824848020 पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या mcc2026@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
राज्यसभा सदस्य मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति को एनटीए में सुधार और उसे मजबूत बनाने से संबंधित रिपोर्ट में यह सिफारिश की।
Press Trust of India