Trusted Source Image

MPESB SI-Subedar Recruitment 2026: एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ताओं के लिए आवेदन विंडो रीओपन

Santosh Kumar | October 15, 2026 | 07:33 PM IST | 2 mins read

जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित पिटीशनर कैंडिडेट 15 से 20 अक्टूबर तक एमपी ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश के तहत कुछ उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति दी गई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश के तहत कुछ उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति दी गई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू दी है। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के अनुसार, उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश के तहत कुछ उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में, बोर्ड ने आवेदन विंडो ओपन करते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित पिटीशनर कैंडिडेट 15 से 20 अक्टूबर तक एमपी ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के जरिए जमा किया जा सकता है।

परीक्षा के बाद, इन सभी याचिकाकर्ताओ की उम्मीदवारी, जिन्होंने उपर्युक्त शर्तों के अनुसार अपना आवेदन जमा किया है, पूरी तरह से प्रोविजनल रहेगी। साथ ही, कोर्ट का अंतिम निर्णय आने तक उनके परीक्षा परिणाम रोक कर रखे जाएंगे।

MP Police Recruitment 2026: आवेदन संबंधी शुल्क विवरण

आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के लिए यह शुल्क केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए लागू है। पुलिस विभाग के नियमों के मुताबिक दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से अलग से प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी।

पुलिस विभाग की परीक्षा के लिए जनरल उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के लिए शुल्क 100 रुपये है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60 रुपये पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा।

Also readUP Police Constable Final Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी

MPESB SI-Subedar Exam 2026: सूबेदार-एसआई एग्जाम डेट

भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर को प्रस्तावित है। उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

जबकि परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 वेतनमान के तहत 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर कैडर के कुल 507 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अन्य उम्मीदवारों के लिए 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक जारी रही।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]