Trusted Source Image

UPSSSC VDO Final Result 2026: यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स घोषित, 1,468 उम्मीदवार चुने गए

Santosh Kumar | August 17, 2026 | 09:42 PM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं।

उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने आज ग्राम पंचायत अधिकारी / वीडीओ भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,468 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अनारक्षित श्रेणी के लिए अंतिम कट-ऑफ 68.25 अंक है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 27 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी।

UPSSSC VDO Final Result 2026: 96 उम्मीदवार प्रोविजनल चयन सूची में

अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के दस्तावेज जांच के बाद 1,468 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चुना गया है। चुने गए उम्मीदवारों में से 849 जनरल श्रेणी, 356 एससी, 7 एसटी, 139 ओबीसी और 117 ईडबल्यूएस श्रेणी से हैं।

आयोग ने 96 उम्मीदवारों को प्रोविजनल चयन सूची में रखा है; उनका अंतिम चयन दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद संबंधित विभाग के निर्णय पर निर्भर करेगा। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर पोर्टल पर प्रकाशित किए गए हैं।

Also readKVS, NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस, एनवीएस टियर 2 फेज 1 का रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, परिणाम लिंक एक्टिव

UPSSSC VDO Final Cutoff 2026: यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल कटऑफ

यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट में लंबवत आरक्षण के लिए कट-ऑफ मार्क्स नीचे तालिका में है-

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक

अनारक्षित

68.25

अनुसूचित जाति

57.75

अनुसूचित जनजाति

54.50

अन्य पिछड़ा वर्ग

68.25

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

65.75

UPSSSC VDO Final Cutoff 2026: यूपीएसएसएससी वीडीओ कटऑफ

यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट में क्षैतिज आरक्षण के लिए कट-ऑफ मार्क्स नीचे तालिका में है-

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

60.00

दिव्यांगजन – एलवी

57.00

दिव्यांगजन – एसएच

48.00

महिला

60.25

भूतपूर्व सैनिक

55.50

उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications