Trusted Source Image

CSBC Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 19,681 उम्मीदवार पीईटी के लिए सफल

Saurabh Pandey | August 19, 2026 | 09:55 AM IST | 1 min read

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य पीईटी के दिन ही संपन्न किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ भाग लेना होगा। इसके लिए अलग से समय नहीं दिया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के अलग-अलग विभागों में 4,236 खाली पद भरे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के अलग-अलग विभागों में 4,236 खाली पद भरे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने निषेध कांस्टेबल, वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में बनाए गए 544 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 17 जून, 2026 को दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 5,34,735 उम्मीदवार शामिल हुए।

परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता के कारण 80 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। परिणामस्वरूप, 5,34,669 वैलिड उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। भर्ती नियमों के अनुसार, अगले चरण के लिए 19,681 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा में शामिल होना एवं इसमें सफल होना अनिवार्य होगा।

Also read IOCL Executive Recruitment 2026: आईओसीएल में एग्जिक्यूटिव के 470 पदों पर आवेदन शुरू; तिथियां और चरण जानें

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026: फिजिकल टेस्ट विवरण

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा (PST) की तिथि, समय एवं स्थान के संबंध में अलग से सूचना पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। पीईटी/पीएसटी का प्रवेश-पत्र, तिथि निर्धारित होने पर पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे। कोई भी प्रवेश-पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा और प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications