Trusted Source Image

IOCL Executive Recruitment 2026: आईओसीएल में एग्जिक्यूटिव के 470 पदों पर आवेदन शुरू; तिथियां और चरण जानें

Abhay Pratap Singh | August 17, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read

आईओसीएल एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रेजुएट इंजीनियर, मार्केटिंग ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, क्वालिटी कंट्रोल और डिप्लोमा-लेवल के पदों पर की जाएगी।

आईओसीएल एग्जिक्यूटिव 2026 सीबीटी का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आईओसीएल एग्जिक्यूटिव 2026 सीबीटी का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कार्यकारी (Executive) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अंतिम तिथि 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आईओसीएल एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू है।

आईओसीएल कार्यकारी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 470 पदों को भरा जाएगा, जिसमें इंजीनियर, मार्केटिंग, लॉ, क्वालिटी कंट्रोल और डिप्लोमा-लेवल की पोस्ट शामिल हैं। 1 जुलाई 2026 तक ग्रेजुएट इंजीनियर/ डिप्लोमा इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष; मार्केटिंग के लिए 28 वर्ष और लॉ/ क्वालिटी कंट्रोल के लिए 30 वर्ष है।

IOCL Recruitment 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, इंजीनियर के लिए आवेदक के पास बीटेक/ बीई या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 65% (SC/ST/PwBD के लिए 55%) अंकों में होनी चाहिए। लॉ ऑफिसर के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री और लॉ में बैचलर डिग्री (LLB) या 5 साल की इंटीग्रेटेड एलएलबी डिग्री हो। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।

Also readRSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें

आईओसीएल एग्जिक्यूटिव एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। इन श्रेणियों के आवेदकों के अलावा दूसरी कैटेगरी में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये + जीएसटी (नॉन-रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा।

संस्थान द्वारा आईओसीएल एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 15 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आयु-सीमा सहित अधिक जानकारी के लिए आईओसीएल एग्जिक्यूटिव नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

IOCL Executive Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईओसीएल एग्जिक्यूटिव एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • आवेदन लिंक https://ibpsreg.ibps.in/iocljun26/ पर जाएं।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications