Trusted Source Image

RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | August 17, 2026 | 08:52 AM IST | 2 mins read

राजस्थान जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरएसएसबी जेई प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी जेई प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर, 2026 है।

यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करना चाहता है तो ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तिथि के 3 दिन की अवधि में अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अनुमति होगी। आवेदक निर्धारित शुल्क 300 रूपये देकर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, स्वयं का फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठा के निशान को परिवर्तित नहीं कर किया जा सकेगा।

RSSB JE Recruitment 2026: आयुसीमा

आरएसएसबी जेई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RSSB JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR) / सामान्य (Gen) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
600 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PWD)
400 रुपये

RSSB JE Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारी) पद के लिए किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित क्वालीफिकेशन होनी चाहिए। देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  2. जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमाधारी) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान हो।
  3. जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक/ विद्युत) (डिप्लोमाधारी) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक/ विद्युत इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त यांत्रिक / विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा हो।

RSSB JE Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में 874 खाली पदों को भरना है। उम्मीदवारों के पास अपने-अपने पदों के लिए जरूरी इंजीनियरिंग योग्यता होनी चाहिए।

पद का नाम
गैर अनुसूचित क्षेत्र
अनुसूचित क्षेत्र
कुल पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारक)
329
22
351
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमा धारक)
41
01
42
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारक)
72
00
72
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमा धारक)
144
35
179
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारक)
44
03
47
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमा धारक)
133
18
151
जूनियर इंजीनियर (यांत्रिकी / विद्युत) (डिप्लोमा धारक)
30
02
32
कुल
793
81
874

Also read Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाईकर्मी के 24752 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

RSSB JE Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

आरएसएसबी द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्री और डिप्लोमा), जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक/ विद्युत) (डिप्लोमा) के पदों पर भर्ती परीक्षा फरवरी 2027 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या टैबलेट आधारित परीक्षा (TBT)/ऑफलाइन (ओएमआर) आधारित परीक्षा अलग-अलग आयोजित करवाई जानी प्रस्तावित है। बोर्ड द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित उत्तीर्णांक अंक 40 प्रतिशत है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई अंक (1/3) अंक काटा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications