Saurabh Pandey | October 15, 2026 | 06:46 PM IST | 2 mins read
जेएनवी कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक थी।

नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 अक्टूबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक थी।
जेएनवी कक्षा 9वीं में केवल वे विद्यार्थी एडमिशन के लिए पात्र हैं, जो उस जिले के निवासी हैं, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है और जहां वे प्रवेश लेना चाहते हैं, तथा जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान उस जिले के किसी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं।
जेएनवी कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। यह नियम सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होता है। जिन उम्मीदवारों ने 2026-27 सत्र से पहले कक्षा 10वीं पास कर ली है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं जो 2026-27 सत्र के दौरान कक्षा 10 में पढ़ रहे हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
अंग्रेजी | 15 | 15 | |
हिंदी | 15 | 15 | |
गणित | 35 | 35 | |
सामान्य विज्ञान | 35 | 35 | |
कुल | 100 | 100 | 2½ घंटे |
जेएनवी कक्षा 11 चयन परीक्षा ढाई घंटे की होगी, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। इसमें 5 सेक्शन होंगे और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अनुमानित समय |
मानसिक योग्यता | 20 | 20 | 30 मिनट |
अंग्रेजी | 20 | 20 | 30 मिनट |
विज्ञान | 20 | 20 | 30 मिनट |
सामाजिक विज्ञान | 20 | 20 | 30 मिनट |
गणित | 20 | 20 | 30 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 2 घंटे 30 मिनट |